मिनरल वाटर प्लांट के नाम पर 32 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी,मुकदमा दर्ज

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में मिनरल वाटर प्लांट और बोतलबंद पानी के कारोबार में निवेश के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बरदह थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव […]

Continue Reading

आजमगढ़ जमीनी विवाद में दबंगई की हदें पार, दिनदहाड़े निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने का वीडियो वायरल

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौबरार तुर्कचारा गांव से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा निर्माणाधीन मकान की दीवार जबरन गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि […]

Continue Reading

डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित, 3 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित नीलकंठ होटल में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ की एल्डर कमेटी, चुनाव अधिकारी एवं निर्वाचित पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वार्षिक चुनाव वर्ष 2025-26 के संबंध में प्रेस वार्ता भी की गई।एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्री उमाशंकर यादव एडवोकेट एवं चुनाव […]

Continue Reading

आजमगढ़ के हाइडिल चौराहे पर बाइक की टक्कर के विवाद में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित हाइडिल चौराहे पर देर रात दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को भी युवकों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। मिली जानकारी के […]

Continue Reading

अब गाँव में मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएँ, लौटेगा पिछड़ों का हक”,कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों से लेकर ग्रामीण विकास तक के मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा।​ […]

Continue Reading

जिलाधिकारी ने जनपद के सबसे कम फॉर्मर रजिस्ट्री वाले ब्लॉक जहानागंज के ग्राम मित्तूपुर एवं दौलताबाद का किया निरीक्षण

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली फार्मर रजिस्ट्री योजना का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने गंभीरता से संज्ञान मे लिया तथा आज जनपद के सबसे कम फॉर्मर रजिस्ट्री वाले ब्लॉक जहानागंज के ग्राम मित्तूपुर एवं दौलताबाद का निरीक्षण किया तथा वहां पर उपस्थित किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने मे होने वाली समस्याओं के […]

Continue Reading

22 फरवरी को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए मेगा कैंप का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन ने दी जानकारी गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता, आज़मगढ़।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर शासन के कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने के लिए 22 फरवरी को मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की […]

Continue Reading

बिलरियागंज में अवैध सोनोग्राफी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, सेंटर सीज़

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बिलरियागंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक सोनोग्राफी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सीज़ कर दिया। यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप था कि सेंटर बिना पंजीकरण और बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा है।शिकायत के […]

Continue Reading

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जाकलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर उठाई आवाज, सौंपा ज्ञापन

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अपनी समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विवश होकर 08 मार्च को लखनऊ की ओर कूच करेंगे। जिलाध्यक्ष हेमा गुप्ता ने कहा […]

Continue Reading

विवादित भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, कोर्ट में मामला लंबित फिर भी निर्माण जारी पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली, पोस्ट लाटघाट निवासी अभय पाठक पुत्र स्वर्गीय रामसकल पाठक ने अपनी आबादी सहन की भूमि पर अवैध कब्जा एवं निर्माण कराए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला वर्तमान में न्यायालय जिला जज (जू०डी० हवेली) में मुकदमा संख्या 3192/23 रामसकल बनाम […]

Continue Reading