शादी में कूलर की हवा को लेकर विवाद बना हत्या कांड, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, दो आरोपी फरार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना जीयनपुर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल की रात अजमतगढ़ कस्बे में बारात के दौरान कूलर की हवा की दिशा को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।29/30 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान तीन संदिग्ध दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नीरज निषाद (18) के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ घटना में शामिल था और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की थी।फरार आरोपियों आशीष निषाद और सोनू निषाद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *