

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत रानी की सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए गई 16 वर्षीय किशोरी और 34 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों परिवारों को राहत मिली और परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को रानी की सराय थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी। वहीं, 25 अक्टूबर को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी के रानी की सराय स्थित गुड हेल्थ मल्टीस्पेशलिटी, चेकपोस्ट से बिना बताए चले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति 6.0 टीम ने कार्रवाई शुरू की और दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी उजाला को उसकी माता प्रेमशिला देवी तथा महिला ज्ञानमती को उसके पति प्रवेश यादव के सुपुर्द किया गया।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के नेतृत्व वाली टीम ने बरामदगी की।बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शाहिद खान, महिला उपनिरीक्षक श्वेता दुबे तथा महिला आरक्षी सुनीता, जूही पांडेय और नीलम वर्मा शामिल रहीं।
