लालगंज तहसील में मतदाता सूची सुधार को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा ने की बैठक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। लालगंज तहसील में एसडीएम नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में एईआरओ, बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) और सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित फॉर्मों के डिजिटाइजेशन, लिंगानुपात में सुधार और ईपी रेशियो (Elector Population Ratio) को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में मतदाता सूची के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराने, महिला मतदाताओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने पर जोर दिया गया।एसडीएम नेहा मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की अपेक्षा की। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही लिंगानुपात एवं ईपी रेशियो में सुधार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *