मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, कई भार वर्गों में जीता प्रथम स्थान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई।पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों के करीब 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति और आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।इसी तरह अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय सचिव दिनेश सिंह, चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव एवं हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे के साथ कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव सहित अन्य प्रशिक्षक एवं निर्णायक भी मौजूद रहे।खेल वामा सारथी के अंतर्गत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *