आजमगढ़ में बीजेपी नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त आजमगढ़ जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने की। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में भावननाथ चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह दो बार गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सांसद के रूप में आजमगढ़ से चुने गए थे।डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नए उत्तर प्रदेश के निर्माण का कार्य चल रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। आजमगढ़ के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करते हुए आगामी चुनाव में जिले में भाजपा का कमल खिलाने के लिए कार्य किया जाएगा।इस दौरान विनोद राय, संतोष सिंह, अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, घनश्याम पटेल, सत्येंद्र राय, रामदर्शन यादव, मंजू सरोज, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण मौर्या, कृष्ण पाल, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह ‘मुन्ना’, ऋषिकेश दुबे, सचिदानंद सिंह, मृगांक शेखर, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, मुंशी निषाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *