आजमगढ़ में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने वाला युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील इशारा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आमगांव चौराहे पर छात्राओं को परेशान किए जाने की शिकायत पर दीदारगंज पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।वीओ – महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर आजमगढ़ पुलिस मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अभियान चला रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में दीदारगंज पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील इशारा करने के आरोप में अर्जुन कुमार बिन्द, उम्र 20 वर्ष, पुत्र रामसिजारो, निवासी जमदहा, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।इस मामले में थाना दीदारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल विरेन्द्र सरोज, कांस्टेबल अभय सिंह और महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह, अंजिला निषाद, नन्दनी गुप्ता एवं खुशबु कश्यप शामिल रहीं।आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *