आजमगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय पर की नारेबाजी; प्रोफेसर का फूंका पुतला

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को आजमगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने उग्र प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी प्रोफेसर की तत्काल गिरफ्तारी और पद से बर्खास्तगी की मांग की।प्रदर्शन की शुरुआत रिक्शा स्टैंड से हुई। यहां से महिला कार्यकर्ताओं का जुलूस कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचीं, जहां प्रोफेसर का पुतला फूंका गया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान और छीना-झपटी भी हुई।भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका सिंह ने प्रदर्शन के दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि इस मामले में राहुल गांधी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपी प्रोफेसर को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए।प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम संयोजक हरिवंश मिश्रा, सुमन राठौर, वंदना सिंह, विभा बरनवाल, अनीता पटेल, मिथिलेश पांडेय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, सुषमा, कौशल्या वर्मा, साधना गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति गुप्ता, आशा वर्मा, अंजना सिंह, रेनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *