



गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। दीदारगंज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दीदारगंज बाजार स्थित बस स्टैंड से पकड़कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार 5 मई 2026 को एक महिला ने थाना दीदारगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुजीत यादव और अमित सिंह ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर तथा षड्यंत्रपूर्वक भगा लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 106/2026 धारा 87, 137(2) व 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 6:35 बजे दीदारगंज बस स्टैंड से आरोपी सुजीत यादव (21 वर्ष) निवासी पकरौल थाना दीदारगंज को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी की कार्रवाई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।
