आजमगढ़: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार (21) पुत्र चन्द्रबोस, निवासी भटौरा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि मुबारकपुर निवासी आकाश कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 26 अक्टूबर को मुकदमा अपराध संख्या 554/26 के तहत बीएनएस की धारा 87 और 137(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।इसी क्रम में 28 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बवाली प्राइवेट बस अड्डे से दोपहर करीब 2:10 बजे आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई एलवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ की।पुलिस के मुताबिक, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल सत्येंद्र प्रजापति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *