आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा थाना गंभीरपुर, देवगांव व थाना बरदह का किया गया औचक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा थाना गंभीरपुर, देवगांव व थाना बरदह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क एवं साफ-सफाई का विस्तृत अवलोकन किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना गंभीरपुर, देवगांव व थाना बरदह के अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए:

➡️अभिलेखों का अद्यतन और व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करना

➡️आगन्तुकों एवं पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखना

➡️महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना

➡️लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना

➡️कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सतत सतर्कता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *