आजमगढ़ पुलिस ने फरवरी 2024 से अब तक 6,035 मोबाइल बरामद, 14 करोड़ 37 लाख की कीमत के फोन स्वामियों को लौटाए

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 265 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में फरवरी 2024 से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल धारकों द्वारा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जाती है। शिकायतों के आधार पर पुलिस की सीसीटीएनएस टीम द्वारा मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद किया जाता है।3 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद किए गए 265 एंड्रायड मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 2,398 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 31 लाख 75 हजार रुपये है। वहीं फरवरी 2024 से अब तक कुल 6,035 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 14 करोड़ 37 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस ने नागरिकों से मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *