

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। संत शिरोमणि श्री आशाराम बापू के स्वास्थ्य और उपचार को लेकर आजमगढ़ की दुर्वासा ऋषि योग वेदांत सेवा समिति ने चिंता जताई है। समिति ने 13 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति को पत्र भेजकर जोधपुर केंद्रीय कारागार में निरुद्ध आशाराम बापू को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।समिति ने राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में आशाराम बापू की उम्र करीब 87 वर्ष बताते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जेल में निरुद्ध रहने के दौरान उन्हें कई बार हृदयाघात हो चुका है। ऐसे में उनकी उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए विशेष चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।समिति के अनुसार, डॉक्टर सचित भोला ने आशाराम बापू की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए 24 घंटे प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता, नियमित कार्डियक मॉनिटरिंग, ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (AED) तथा आपातकालीन सीपीआर (CPR) जैसी सुविधाओं को आवश्यक बताया है। समिति ने आशंका जताई है कि जोधपुर केंद्रीय कारागार में इस स्तर की आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।पत्र में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर और गुजरात उच्च न्यायालय, अहमदाबाद के पूर्व न्यायिक निर्देशों का भी हवाला दिया गया है। समिति का कहना है कि पूर्व में स्वास्थ्य संबंधी आधार पर आशाराम बापू को चिकित्सा उपचार के लिए अंतरिम राहत मिलती रही है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनके समुचित उपचार को लेकर चिंता बनी हुई है।दुर्वासा ऋषि योग वेदांत सेवा समिति ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि आशाराम बापू की उम्र और स्वास्थ्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि उन्हें जरूरत पड़ने पर तत्काल और आवश्यक उपचार मिल सके।
