दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में 20 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण मोहन वर्मा (55) और जयशंकर वर्मा (58) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को उनके घर ग्राम मड़या जयरामपुर, कठवा पुल, थाना कोतवाली से सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया।दोनों अभियुक्त मुकदमा संख्या 298/2006 में वांछित वारंटी थे। उनके विरुद्ध धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 498ए, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अभय कुमार सिंह और कांस्टेबल हिमांशु मिश्रा शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *