

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।जनपद में धान खरीद प्रक्रिया को गति देते हुए 12 नवंबर 2026 को उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने सोफीपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों में धान खरीद को लेकर उत्साह देखने को मिला। धान खरीद के दौरान ग्राम सभा सोफीपुर के किसान रामशब्द राय के धान की तौल की गई। इस अवसर पर क्रय केंद्र पर अनिल राय, संतोष, विशाल राय, शुभम राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। धान खरीद शुरू होने से क्षेत्रीय किसानों को अपनी उपज सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने की सुविधा मिलेगी।
