






गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। ब्रह्मस्थान स्थित फिटनेस फ्यूल जिम में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिम से जुड़े सदस्यों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान किया गया। उपस्थित लोगों ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। जिम के सदस्यों ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार होती है। युवाओं को नियमित व्यायाम, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से जिम परिसर गूंज उठा। सभी ने आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। फिटनेस फ्यूल जिम की ओर से क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।फिटनेस फ्यूल जिम ब्रह्मस्थान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति के साथ फिटनेस और अनुशासन का संदेश भी दिया।
