

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र लालगंज में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और फॉर्म डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम नेहा मिश्रा ने 40 बूथों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 40 बीएलओ से संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन अगेहता के बूथ संख्या 243 से 252, प्राथमिक विद्यालय डंडवल के बूथ संख्या 428 से 437, प्राथमिक विद्यालय मईखरगपुर के बूथ संख्या 76 से 81 तथा प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर जयद्रथयति के बूथ संख्या 67 से 75 का जायजा लिया गया।एसडीएम ने सभी संबंधित बीएलओ के रजिस्टरों की जांच की और उन्हें संशोधित प्रारूप (मॉडिफाइड फॉर्मेट) में रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित फॉर्मों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर देते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ अपने-अपने सुपरवाइजर के साथ बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का मिलान करें। मतदाताओं के नाम, विवरण और अन्य प्रविष्टियों की जांच कर त्रुटियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें, ताकि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
