आजमगढ़ 6.33 लाख की ठगी का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के रेंडहा मीरिया गांव निवासी रविशंकर शुक्ल ने फर्जी गैंग पर 6,33,500 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसने 18 मई 2026 को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी। कार्रवाई न होने पर 22 मई को स्वयं एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 15 जुलाई को फिर एसएसपी से मिलकर शिकायत की। शिकायत के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर कंधरापुर थाना पुलिस ने 19 जुलाई को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि वह करीब चार घंटे तक थाने में बैठा रहा, लेकिन विपक्षी पक्ष नहीं पहुंचा। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और उसे बाद में आने के लिए कह दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पहले भी दो बार विपक्षी को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उसने यह भी आशंका जताई कि उसे जान-माल का खतरा है। सोमवार को एसएसपी को दिए नए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने मांग की है कि फर्जी गैंग के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और ठगी गई 6.33 लाख रुपये की रकम वापस दिलाई जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *