देवर से शादी के एक माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार चिल्लूपुर निवासी बबिता की शादी करीब छह वर्ष पूर्व आनंद राजभर के साथ हुई थी। दोनों का पांच वर्षीय पुत्र यश है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बबिता अपने देवर राजन राजभर के संपर्क में आ गई थी। परिजनों के मुताबिक मई माह में बबिता राजन के साथ घर छोड़कर मुंबई चली गई थी। जुलाई में दोनों वापस चिल्लूपुर लौटे थे।ग्रामीणों के अनुसार परिजनों की सहमति के बाद बबिता और राजन की शादी 7 अगस्त 2026 को लालगंज तहसील में नोटरी बयान-हलफी के माध्यम से कराई गई थी। इसके बाद शनिवार को बबिता का शव साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला।घटना की जानकारी मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बबिता का मायका गाजीपुर जिले के मौधा बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *