आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, 18 कमेटियों को जिम्मेदारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में 18 कमेटियों के नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।अधिकारियों को पिछले विधानसभा चुनाव की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का अध्ययन कर 15 दिन में विस्तृत बुकलेट व कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप और पहुंच मार्ग जैसी सुविधाओं का सत्यापन कर कमियां दूर कराने को कहा गया।दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और सुगम मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष स्वीप अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग की नवीनतम गाइडलाइन का अध्ययन कर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *