आजमगढ़ फूलपुर में मकान-दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी का मामला, 6 महिलाएं गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मकान और किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी के मामले में पुलिस ने छह अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान महिला को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई और मकान व दुकान से सामान चोरी किया गया।पुलिस ने 13 सितंबर को कार्रवाई करते हुए सुषमा प्रजापति और अंजनी मालिन को ब्लॉक फूलपुर से, जबकि सुनीता, शांति देनी, इन्द्रावती और माधुरी मौर्या को जगदीशपुर से गिरफ्तार किया।अभियुक्ताओं की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए किराना दुकान और मकान के 75 सामान बरामद किए हैं। मामले में थाना फूलपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और विवेचना के दौरान अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता सुषमा प्रजापति के खिलाफ फूलपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्ताओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *