आजमगढ़ अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के फूलपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।24 जुलाई की रात उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर दुर्वासा गेट मोड़ से विनोद राजभर (27 वर्ष) निवासी ग्राम कोठवा, थाना फूलपुर को रात करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 234/2026 के तहत धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में भी थाना फूलपुर में छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिल प्रसाद और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *