आजमगढ़ दुबारा रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हुब्बीगंज बाजार से घेराबंदी कर पकड़ा। जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी मो. शकील पुत्र मो. अकील ने 11 फरवरी 2025 को थाना दीदारगंज में लिखित शिकायत दी थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 29/2025 धारा 419, 420 और 467 भादवि के तहत मो. मुस्लिम समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में मो. मुस्लिम फरार चल रहा था। आपको बता दे की 3 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक रामबहादुर यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी सैय्यद मोहम्मद मुस्लिम हुब्बीगंज बाजार में कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब 7:50 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैय्यद मोहम्मद मुस्लिम पुत्र सैय्यद सज्जाद हुसैन, निवासी समसपुर थाना दीदारगंज, हाल पता ठाकुरगंज लखनऊ बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *