आजमगढ़: 25 हजार का इनामिया शूटर गिरफ्तार, फायरिंग कांड का सनसनीखेज खुलासा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कंधरापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामिया शूटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। 9 जनवरी 2026 की रात बिजौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते अभय सिंह अपने साथी के साथ सर्वशक्ति पांडेय उर्फ श्याम पांडेय के घर पहुंचा। पहले दोनों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और जब पीड़ित बाहर निकला तो अभय सिंह ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सिर के पास से गुजर गई और पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। आपको बता दे की
कंधरापुर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देवखरी अंडरपास के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। हालांकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ, जिससे फायरिंग की घटना की पुष्टि हुई। घटना में शामिल दूसरा आरोपी यश पांडेय उर्फ आदित्य अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,उपनिरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार तिवारी, कांस्टेबल आकाश गोड़, कांस्टेबल राहुल सिंह (साइबर सेल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *