क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक व फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल, कुकुड़ीपुर सठियाव में शनिवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी और जीवनोपयोगी टिप्स दिए।मिशन शक्ति के तहत, सब इंस्पेक्टर आशीष शुक्ला और महिला कांस्टेबल शिखा तिवारी ने लड़कियों को सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कैसे इन सेवाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। साइबरसेल से कांस्टेबल विकास कुमार ने साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए और साइबर क्राइम होने की दशा में 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग, और सोशल मीडिया सुरक्षा जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला। ट्रैफिक इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए बताया कि कैसे सावधानी और नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अग्निशमन कार्यालय से नीरज कुमार दुबे और सरवन ने आग से बचाव के उपाय बताए और 101 की उपयोगिता के बारे में समझाया। उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग और आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी प्रैक्टिकल जानकारी दी।विद्यालय की प्रबंधक सुधा राय, प्रबंध निदेशक सहर्ष राय उर्फ गोल्डी, प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य रवि प्रताप चौबे, कोऑर्डिनेटर राजेश्वरी चौरसिया, और अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न प्रकार की आपत्तियों से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, जो निश्चित ही उनके भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *