आजमगढ़ वॉलीबॉल प्रतियोगिता सेमीफाइनल में पुलिस लाइन सहित चार टीमें अंतिम दौर में पहुंचीं

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। रिजर्व पुलिस लाइन में चार दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न पुलिस इकाइयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को वॉलीबॉल के कुल छह मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पुलिस लाइन ने सर्किल सदर को 2–0 से हराया। दूसरे मैच में सर्किल नगर ने सर्किल बूढ़नपुर को 2–0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में पुलिस लाइन ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय को 2–1 से हराया। चौथे मैच में सर्किल सगड़ी ने सर्किल फूलपुर को 2–0 से शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में पुलिस कार्यालय ने सर्किल लालगंज को 2–0 से हराया, जबकि छठे और अंतिम मैच में पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय ने सर्किल सदर को 2–0 से पराजित किया।इन मुकाबलों के बाद पुलिस लाइन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, पुलिस कार्यालय और सर्किल सगड़ी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे, जिसमें पहला सेमीफाइनल पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय बनाम पुलिस कार्यालय तथा दूसरा सेमीफाइनल पुलिस लाइन बनाम सर्किल सगड़ी के बीच होगा।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *