नर्सिंग होम में ऑपरेशन में देरी का आरोप, नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामासुबह भर्ती हुई प्रसूता, रात नौ बजे शुरू हुआ ऑपरेशन; पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर चेकपोस्ट के आगे महमूदपुर गांव स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार की रात नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और ऑपरेशन में देरी करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और नवजात के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर ने दी गई है।रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल के अनुसार, उनकी पत्नी शालिनी जायसवाल का पिछले कई महीनों से इसी अस्पताल में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों की सलाह पर मंगलवार की सुबह उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि दोपहर में ही ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे, 10 हजार रुपए भी जमा कर लिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद रात करीब नौ बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। बीच में कोई देख रेख नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि समय से उपचार नहीं मिलने के कारण नवजात की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *