आजमगढ़ 3.14 करोड़ की निवेश ठगी में बड़ी कार्रवाई, फर्जी ‘कस्टम अधिकारी’ बनकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने 3.14 करोड़ रुपये की निवेश ठगी के बहुचर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को तांबा, सोना, कपड़ा और मोबाइल के कारोबार में निवेश पर 50 से 90 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा देते थे।पुलिस के अनुसार, अनंतपुरा कटरा निवासी शेखर श्रीवास्तव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि विकास राय शर्मा, विशाल राय सहित अन्य लोगों ने फर्जी कस्टम आईडी और कूटरचित दस्तावेज दिखाकर उनका विश्वास जीता। शुरुआत में कुछ लाभांश लौटाकर भरोसा कायम किया गया, जिसके बाद पीड़ित और उनके परिजनों ने अलग-अलग तिथियों में कुल 3 करोड़ 14 लाख रुपये निवेश किए।आरोप है कि आरोपियों ने केवल 51 लाख रुपये वापस किए, जबकि 2 करोड़ 63 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ितों ने शेष रकम मांगी तो उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को उपनिरीक्षक शशि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कंधरापुर बाजार से दोनों वांछित आरोपियों विकास राय और विशाल राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *