




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है।
