सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष, बांटी मिठाइयां

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी का यह निर्णय सराहनीय है।समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी समय में पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा।इस अवसर पर रजनीश श्रीवास्तव,प्रशांत राय, मृगांक शेखर सिन्हा,मानवेंद्र सिंह,अवनीश उपाध्याय,ऋषि सिंह,राजेश राय,आशीष अग्रवाल,अमन श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव,पल्लव श्रीवास्तव,राज सिंह,मयंक श्रीवास्तव,विकाश तिवारी,कुणाल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *