अतरौलिया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का आह्वान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी के जिला लालगंज की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को अतरौलिया स्थित मंगलम मैरिज हॉल, बांसगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय तथा विशिष्ट अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय रहे। जिला अध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि विनोद राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उनके विचार आज भी पार्टी की कार्यशैली का आधार हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संस्थापकों के योगदान से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशुतोष राय ने किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, पूर्व विधायक आजाद आर्यवर्धन, पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया निषाद, रमाकांत मिश्र, संतोष यादव, सुनील सिंह, हरीश तिवारी, नीरज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, सीता चौहान, रिया पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, जितेन सिंह ‘गुड्डू’, चंद्रजीत तिवारी, पुष्कर मिश्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *