शिवा हुंडई में ‘द ऑल न्यू हुंडई बेयॉन’ की भव्य लॉन्चिंग, 9.99 लाख रुपये से शुरू कीमत,36 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और ADAS लेवल-2 जैसी आधुनिक तकनीक से लैस है नई SUV

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जिले के चक खैरुल्लाह, बेलईसा स्थित शिवा हुंडई शोरूम में शुक्रवार को हुंडई की नई इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल ‘द ऑल न्यू हुंडई बेयॉन’ की भव्य लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल हेड मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ शिवा हुंडई के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करने के बाद केक काटकर नई कार का विधिवत अनावरण किया।नई हुंडई बेयॉन को आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, शानदार परफॉर्मेंस और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी के अनुसार, यह SUV उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है, जिन्हें हुंडई वेन्यू का आकार छोटा और क्रेटा का आकार बड़ा लगता है।नई कार सात वेरिएंट HX2, HX3, HX3 Plus, HX5, HX6, HX8 और HX10 में उपलब्ध होगी। इसमें सभी वेरिएंट में 36 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके प्रमुख फीचर्स में ADAS लेवल-2, 360 डिग्री व्यू कैमरा, 17 इंच के अलॉय व्हील, 12.3 इंच क्वाड-कोर टचस्क्रीन, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर, LED हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ और हुंडई ब्लूलिंक के 70 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं।परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 BHP की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 205 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और कंपनी के अनुसार 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का प्रमाणित माइलेज मिलता है। इसे ग्लोबल एन्हांस्ड K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसमें मजबूती और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। नई हुंडई बेयॉन की शुरुआती कीमत 9 लाख 99 हजार 900 रुपये निर्धारित की गई है।इस मौके पर शिवा हुंडई प्रबंधन की ओर से जनपद के वाहन प्रेमियों और ग्राहकों को शोरूम पहुंचकर नई कार की टेस्ट ड्राइव लेने तथा इसके आधुनिक फीचर्स का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया गया। शोरूम बनारस रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने, चक खैरुल्लाह, बेलाईसा में स्थित है।कार्यक्रम में शिवा हुंडई के सेल्स जनरल मैनेजर अश्वनी कुमार उपाध्याय, सेल्स मैनेजर एचबी सिंह, रवि पांडेय, तालिब खान, कमलेश यादव, राहुल सिंह, बिपिन यादव, पूनम पांडेय, रामचंद्र दूबे, अतुल सिंह, ऋषिकेश यादव, जूही पाठक, सुनील कुमार, जान्हवी उपाध्याय, महिमा यादव, रुद्रा और शुभम साहनी सहित पूरी शिवा हुंडई टीम मौजूद रही।शिवा हुंडई परिवार ने जनपदवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक मोबिलिटी अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी ग्राहकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *