भाजपा बैठक में हुआ भारी हंगामा, जिलाध्यक्ष और ज्ञानू सिंह के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल, बीचबचाव करते प्रदेश उपाध्यक्ष

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में ही जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और पार्टी नेता ज्ञानू सिंह के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई की नौबत आ गई।​प्जानकारी के मुताबिक, बैठक में संबोधन के दौरान जब जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह मंच से नेताओं का उल्लेख कर रहे थे, तब वे कथित तौर पर ज्ञानू सिंह का नाम लेना भूल गए या नाम स्पष्ट नहीं ले पाए। इसी बात से नाराज होकर ज्ञानू सिंह आपा खो बैठे और उन्होंने जिलाध्यक्ष के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।​देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख मंच पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कर मामला शांत कराया।बैठक में हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पार्टी की स्थानीय गुटबाजी उजागर हो गई है। संगठन द्वारा इस घटना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *