आजमगढ़: मुख्य्मंत्री कार्यक्रम के चलते 13 जून को बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन, विश्वविद्यालय मार्ग पर प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 13 जून को आयोजित होने वाले मुख्य्मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों के लिए अस्थायी रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था शनिवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार मऊ, शाहगंज और शहर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को छतवारा चौराहे से डायवर्ट कर नरौली चौराहा, जामुरी, चन्देश्वर चौराहा और पकड़ी मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। वहीं गाजीपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन जामुरी चौराहा से नरौली, पकड़ी और चन्देश्वर चौराहा होते हुए आगे बढ़ेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जामुरी चौराहा से छतवारा चौराहा होते हुए महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि छोटे वाहन, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *