आजमगढ़ लालगंज तहसील क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव के ग्रामीणों ने प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव के प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सोपा गया है और इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज तहसील क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव निवासी हैदर अली पुत्र निजामुद्दीन ने जिलाधिकारी को आज एक प्रार्थना पत्र सोपा है और आरोप लगाया है कि उसके ग्राम पंचायत बसई अकबरपुर के ग्राम प्रधान साल्ही पुत्र सुफियान लगभग 15 वर्षों से ग्राम प्रधान है और मनबढ़ व दबंग कृष्ण के व्यक्ति हैं अपने मनबढ़ई व दबंगई के बल पर ग्राम पंचायत में तमाम भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत में गरीबों का जॉब कार्ड नहीं बनवाया गया है अमीरों को जॉब कार्ड बना हुआ है। कॉलोनी आवास देने के नाम पर पत्रों से दबा बनाकर पांच पांच हजार रूपये वसूल किया जाता है। ग्राम पंचायत में अमृतसरोवर के नाम पर 180000 का भुगतान कर लिया गया है लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। इस तरह के तमाम भ्रष्टाचार के आरोप हैदर अली ने लगाए हैं और जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण की जांच कर कर कार्रवाई की मांग किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *