


गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। के अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में सदर सांसद धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि भीमराव अंबेडकर को जितना पढ़ा और समझा जाए, उतना ही जीवन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्ग जितने शिक्षित होंगे, उन्हें उतना ही उनके अधिकार मिलेंगे।कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार संविधान के बजाय “मन विधान” से चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों का संविधान पर विश्वास नहीं रह गया है और वे अपने मनमुताबिक फैसले लेते हैं।महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि यह 2023 में पारित हो चुका है, लेकिन समाजवादी पार्टी की मांग है कि दलित, आदिवासी, पिछड़ी और मुस्लिम महिलाओं को भी समान रूप से इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा पिछड़े वर्गों को विशेष अवसर देने की बात कही थी।जनगणना के मुद्दे पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो प्रारूप सामने आया है, उसमें पिछड़े वर्गों का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, जिससे सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़े होते हैं।वहीं नोएडा में मजदूरों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन्हें इसके लिए आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
