

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रिश्तेदार व परिचित बनकर इमरजेंसी का झांसा देकर ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।आपको बता दे की 11 जनवरी को बिहार के पटना जनपद निवासी मो0 इसतिखार द्वारा NCRP पोर्टल पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना टीम ने तकनीकी विश्लेषण व मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तों का भाई व मामा बाहर रहकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते थे और खुद को रिश्तेदार या परिचित बताकर लोगों से इमरजेंसी के नाम पर रुपये मंगवाते थे। ठगी की रकम फोन-पे, पेटीएम व गूगल-पे के माध्यम से अभियुक्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी, जिसे बाद में एटीएम से निकालकर आपस में बांट लिया जाता था।इस पूरे मामले में एसपी ग्रामीण का कहना है। कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और साइबर ठगी के नेटवर्क की गहन जांच जारी है।
