आजमगढ़ में सपा एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली का फूंका गया पुतला,भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के खिलाफ भाजपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। दरअसल, कुछ दिन पूर्व आजमगढ़ पब्लिक स्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बच्चों के बीच कथित तौर पर धार्मिक कट्टरता फैलाने के आरोप लगाए गए थे। इसी मामले को लेकर भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मुर्दाबाद के नारे लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।भाजपा नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर लीपा-पोती की जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस दौरान एकल शिक्षा नीति लागू करने की मांग भी उठाई, ताकि बच्चों को समान और संस्कारयुक्त शिक्षा मिल सके।इस पूरे मामले में भाजपा नेता विनय गुप्ता का कहना है की यह मामला बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। वही भाजपा नेता नीरज सिंह नें कहा की प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *