




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के सिधारी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो ई-रिक्शा भी बरामद की हैं।पुलिस के मुताबिक मनिकाडीह निवासी विजय यादव और काशीराम आवास जाफरपुर निवासी शकुन्तला विश्वकर्मा ने अपने-अपने ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर सिधारी पुलिस ने जांच शुरू की।सुरागरसी के दौरान पुलिस टीम ने प्रेम कुमार निवासी बहराइच, अरमान उर्फ मुअल और मनीष सेठ निवासी काशीराम आवास जाफरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 10 और 11 मई को दोनों ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वाहन संख्या UP50FT2420 और UP50CT8336 बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
