आजमगढ़: जमीनी विवाद में मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पड़ोसी दंपत्ति के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप है।फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी लालमती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उनके पड़ोसी दुर्गेश ने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके और उनके पति राजेन्द्र चौहान के साथ मारपीट की। घटना में उनके पति के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि लालमती को भी अंदरूनी चोटें आईं।घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मामले में थाना फूलपुर पर मुकदमा संख्या 167/2026 धारा 109, 115(2), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने बुधवार तड़के आरोपी दुर्गेश को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *