फर्जी आधार से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के महराजगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी की रकम एटीएम व यूपीआई के माध्यम से नकद निकालने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में फर्जी आधार कार्ड तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे। इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि मंगाकर एटीएम और जनसेवा केंद्रों के जरिए नकद निकासी की जाती थी। इस मामले में विकास यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात पुलिस ने बजरंग चौक, महराजगंज से 22 वर्षीय विकास यादव निवासी उसुरकुढ़वा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने साइबर अपराध से प्राप्त रकम विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से निकालने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने कृत्य पर पछतावा जताते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की बात कही। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *