मंदिर की दानपेटिका तोड़कर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, ₹1,220 बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई ₹1,220 की नकदी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को उकरौड़ा गांव निवासी विपिन कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर एक व्यक्ति उसमें रखी नकदी चोरी कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ देख लिया, जिसके बाद आरोपी नकदी लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष पाण्डेय (27 वर्ष) निवासी टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर बताया। उसके कब्जे से चोरी की गई ₹1,220 की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 391/2026 के तहत धारा 305/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया।गिरफ्तारी अभियान के दौरान उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति ने आरोपी को उकरौड़ा स्थित शंकर जी मंदिर से विधिक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जीयनपुर और सिधारी थानों में चोरी के कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *