

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान भोजन करने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, आपराधिक मानव वध, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, बलवा समेत कुल सात गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।इस कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय ने बताया कि हत्या के मुख्य अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
