आजमगढ़ में यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा की तैयारियां तेज, 273 केंद्र बनाए गए, 1.69 लाख परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में यूपी बोर्ड 2026 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं, जिसमें जीजीआईसी में कंट्रोल रूम बनकर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और इस बार लगभग 169886 छात्र परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 83628 और इंटरमीडिएट में 86258 छात्र नामांकित हैं।परीक्षा की शुचिता के लिए सख़्त इंतज़ाम किए जा रहे हैं और केंद्र निर्धारण में हुई गड़बड़ियों की जांच के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद तैयारी में जुट गया है। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 273 केंद्रों का निर्धारण किया गया है।इसके तहत 216 परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के माध्यम से ऑनलाइन निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ की जनपदीय परीक्षा समिति के माध्यम से 57 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोई भी ऐसा सेंटर नहीं बनाया गया है जो दागी, डिबार या जिसके ऊपर कारवाई प्रचलित हो। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जनपदीय परीक्षा समिति यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए कटिबद्ध है। उसके लिए एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है और पेपर को रखने के लिए स्ट्रांग रूम का भी निर्धारण कर लिया गया है। सचल दल का भी गठन कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *