3 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत मामले में युवती गिरफ्तार,शव को कब्र से निकालकर हुए पीएम के बाद हत्या की पुष्टि, दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चेवारपुर पूरब में 3 वर्षीय बालक की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह घटना 13 दिसंबर 2025 की है, जब बालक का शव उस स्थान पर मिला था, जहां भैंसें बांधी जाती हैं। उस समय परिजनों ने भैंस के खुर लगने से मौत की आशंका जताई थी और बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया गया था। कुछ दिनों बाद मृतक की मां रिबिका पत्नी गुलाबचन्द्र ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवगांव पुलिस ने जिलाधिकारी से शव उत्खनन की अनुमति मांगी। आदेश मिलने के बाद 14 जनवरी 2026 को मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद थाना देवगांव में मुकदमा अपराध संख्या 33 बटा 2026 धारा 103 एक बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के आधार पर पुलिस ने अभियुक्ता प्रिया पुत्री राजेश निवासी ग्राम चेवार पूरब मुसऊपुर को 16 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार तथा महिला आरक्षी सोनम यादव शामिल रहीं।आपको बता दें कि जब बच्चे की मृत्यु हुई तब उसकी मां खेत में घास लेने गई थी और पिता ट्रेन से इटारसी गये थे। इस मामले को लेकर शुरुआती दौर में ग्रामीणों के अनुसार बालक छत से गिरा और दरवाजे पर बधी भैंस जिससे कूचलकर उस बालक की मौत हो गई थी। जबकि बाद में दूसरे घर के दिवाल के पास बालक के खून लगे जूते मिले जिससे मां को बच्चे के हत्या की आशंका हुई। इस घटना को लेकर मृतक बच्चे की मां रीबिका ने 5 जनवरी 2026 को आजमगढ़ जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को आवेदन देकर पुत्र की हत्या की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग किया। जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर तथा एसएसपी के निर्देशन में 14 जनवरी को मजिस्ट्रेट/तहसीलदार लालगंज व क्षेत्राधिकारी लालगंज की देखरेख में शव को वीडियो ग्राफी करते हुए खोद कर बाहर निकलवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *