आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हो रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू हो गया है । जिसमें दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है । वीडियो में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्ष आपस में गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं । वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।वही मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है । बताया जा रहा है कि यह वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के कुसहिया बनहरा गांव का है, रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । हालांकि यह वायरल वीडियो एक जांच का विषय है कि वीडियो किसने बनाया और कब बनाया गया है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *