
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जान से मारने की नीयत से युवक पर चलाई गई गोली, युवक को न लगकर पालतू कुत्ते को लगने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामददिनांक 02 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 8 बजे ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला क्षेत्र में कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से अभियुक्तगण की कहासुनी हो गई। इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना अहरौला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।09 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक विश्राम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को करनपुर–इशहाकपुर पुलिया से कुछ दूरी पहले गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3 बटा 25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि 02 फरवरी की रात्रि लगभग 8 बजे कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अभियुक्त व उसके साथी विवेक चौबे द्वारा अवैध असलहे से फायर किया गया, जिसमें गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई। मौके पर लोगों के आने पर दोनों अभियुक्त फरार हो गए। अभियुक्त ने अपने कृत्य को गलती स्वीकार किया है।
