आजमगढ़ आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार, पंजाब से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

हरियाणा-पंजाब से शराब खरीदकर DCM के टूल बॉक्स में छिपाकर बिहार भेजता था गिरोह, STF लखनऊ ने सुखविंदर सिंह को दबोचा

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई में STF लखनऊ को बड़ी सफलता मिली है। थाना तहबरपुर में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुखविंदर सिंह को STF टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय से 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद 12 सितंबर को आजमगढ़ लाया गया। पुलिस के अनुसार, 11 मार्च 2025 को तहबरपुर पुलिस ने टीकापुर तिराहा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मघसिया अंडरपास के पास दो DCM वाहनों को रोककर तलाशी ली थी। दोनों वाहनों के टूल बॉक्स से पंजाब और हरियाणा निर्मित 40 पेटी में 480 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 360 लीटर, जिसकी कीमत करीब 2.21 लाख रुपये थी, बरामद की गई थी। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो DCM और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे।जांच के दौरान अवैध शराब तस्करी में राजू सिंह, सुखविंदर सिंह और गुरुप्रीत सिंह के नाम सामने आए। पुलिस के मुताबिक आरोपी संगठित तरीके से अंतरराज्यीय स्तर पर शराब की तस्करी कर आर्थिक और भौतिक लाभ कमाते थे। इसके बाद इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तहबरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। STF लखनऊ की टीम पंजाब में लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। 10 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पंजाब पुलिस के सहयोग से थाना बडाली आलासिंह, जनपद फतेहगढ़ साहिब क्षेत्र से सुखविंदर सिंह को करीब शाम 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में पेशी के बाद 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिला।गिरफ्तार आरोपी सुखविंदर सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह, निवासी किला मोहल्ला, वार्ड नंबर 4, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब, उम्र करीब 28 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना तहबरपुर में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। अब उसे आजमगढ़ न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *