आजमगढ़ पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, घायल अपराधी के ऊपर चोरी, लूट एवं धोखाधड़ी सहित 10 से अधिक मामलों में दर्ज है मुकदमा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना पुलिस ने मंगई नदी के किनारे मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी राजेश कुमार को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब ₹3.50 लाख मूल्य का चोरी किया गया DJ साउंड सिस्टम तथा एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आपको बता दे की तीन दिन पूर्व रात में रहिला तितलियापार निवासी गौतम कुमार की DJ दुकान का शटर काटकर मशीनें, स्पीकर, मिक्सर व अन्य उपकरण चोरी किए थे और अपने साथियों संदीप कुमार व आदित्य कुमार के साथ मिलकर चोरी का माल मंगई नदी किनारे झाड़ियों में छिपाया था। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात किसान जूनियर हाईस्कूल, अहिआई के पास माल बेचने की फिराक में खड़े आरोपी ने घेराबंदी कर रही पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिस पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने और भारी उपकरण बोरी में भरकर छिपाने की अपनी पूरी योजना बताई। गिरफ्तार राजेश के खिलाफ चोरी, लूट, धोखाधड़ी, कूटरचना, BNS की गंभीर धाराओं तथा आर्म्स एक्ट सहित कोतवाली, मुबारकपुर, निजामाबाद, फूलपुर, रानी की सराय और मेहनगर थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *