रेनबो हॉस्पिटल में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से लगा स्वास्थ्य शिविर, मेदांता के डॉक्टरों ने हृदय और पेट के रोग से पीड़ित बच्चों को दिया परामर्श

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। शहर के सिधारी में स्थित रेनबो हॉस्पिटल में लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल द्वारा एक दिवसीय मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों से जुड़े कई प्रमुख चिकित्सकों ने बाल रोग से जुड़ी कई विभिन्न समस्याओं का समाधान बताया और इलाज किया, लगातार आजमगढ़ में बाल रोग से जुड़ी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए जाना जाने वाला रेनबो हॉस्पिटल हमेशा से हेल्थ कैंप के माध्यम से लोगों के बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके बेहतर इलाज के लिए आगे आकर प्रदेश के बड़े डॉक्टर की टीम के साथ समय-समय पर इस तरीके का हेल्थ कैंप करता रहता है । इस बार मेदांता हॉस्पिटल से आजमगढ़ पहुंचे बच्चों के गैस्ट्रो लीवर के डॉक्टर दुर्गा प्रसाद और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोली श्रीवास्तव ने हेल्थ कैंप के माध्यम से कई मासूम बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ इलाज किया और उन्होंने बताया कि तेजी से बच्चों में होने वाली बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए समय-समय पर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराना और अभिभावकों की जिम्मेदारी को तय करना कि उनके बेहतर भविष्य के लिए एक बेहतर माध्यम है। डॉक्टर रोली श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों में हृदय समृद्धि बीमारियां अब तेजी से बढ़ने लगी हैं जिसे हम समय-समय पर परीक्षण करते रहते हैं और लोगों को जागरूक भी करते हैं कि अपने बच्चों को अगर किसी भी तरीके की समस्याएं हो रही हैं तत्काल उन्हें चिकित्सकीय परामर्श अवश्य ले। जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पेट से जुड़ी बीमारियां बच्चों में काफी ज्यादा देखने को मिलती है । इस बार हम रेनबो हॉस्पिटल में मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से आयोजित इस निशुल्क बाल शिविर के माध्यम से बच्चों का इलाज कर रहे हैं। रेनबो हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर शशि कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि रेनबो हॉस्पिटल समय-समय पर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देना हमारा एकमात्र कर्तव्य है इसलिए हम समय-समय पर देश के बड़े-बड़े डॉक्टर की टीम के साथ हम आजमगढ़ के लोगों को बेहतर इलाज देने का काम कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *